best news portal development company in india

चिट्टे का सेवन करते हुए पुलिस जवान का वीडियो वायरल 

SHARE:

होशियारपुर।  पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है। पंजाब पुलिस भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। यहां तक की नशा तस्करों के संपत्तियों को सील किया जा रहा है और घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है।

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पंजाब पुलिस के जवान का है। जिसमें वह नशा करते हुए कैद हुआ है। पुलिसकर्मी चिट्टे का सेवन कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुलाजिम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई है।

होशियारपुर के एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह कर्मचारी एक नेता की सुरक्षा में तैनात था। पंजाब पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर कुछ लगाकर उसके नीचे लाइटर जलाकर रोल किए कागज की मदद से मुंह से उसका धुआं खींचता दिखाई दे रहा है। ऐसा आमतौर पर चिट्टा पीने वाले करते हैं।

वर्दी पहनकर मुलाजिम बिस्तर पर बैठा है। वीडियो बनाने वाला उसके एक तरफ खड़ा होकर उसका वीडियो बना रहा है। वह व्यक्ति फॉयल पेपर का दो बार इस्तेमाल करता है। उसके बाद बीड़ी पीने लगता है। सूत्रों के अनुसार यह एक पुलिस कर्मी है जो कि एक नेता का गनमैन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद उक्त कर्मचारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई