best news portal development company in india

BREAKING : बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी : लिखा- हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की; पानीपत में फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली

SHARE:

रैपर बादशाह के टटीरी सॉन्ग को लेकर विवाद चल रहा है। इसी सॉन्ग को लेकर उन्हें धमकी दी गई है।
पानीपत-  हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बदमाशों ने फायरिंग की। घटना के बाद रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा कि यह हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहा था। इसे पहले भी चेतावनी दी गई थी।

पोस्ट के आखिरी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा- “बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।” हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।

लॉरेंस गैंग की पोस्ट…

शीशे पर 7 गोलियां लगीं

पानीपत के असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पंप के सामने स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। गोलियां दुकान के शीशे पर लगी। दुकानदार गौरव ने बताया कि शीशे पर 7 गोलियों के निशान मिले। बदमाशों ने फायरिंग करने से पहले रेकी भी की।

DSP सतीश वत्स ने बताया कि प्राथमिक जांच में फिलहाल किसी रंजिश का खुलासा नहीं हुआ है। हमने इस मामले में CIA की टीमें लगा दी हैं। 3 युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। जिसमें लिखा- आज जो हवाला कारोबारी गैरी और शैंकी के ऑफिस पर फायरिंग हुई है, वो मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित USA ने करवाई है। ये हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेजकर देश की अर्थव्यवस्था खराब कर रहा था। इसको हमने कॉल करके वार्निंग दी थी, लेकिन इसको समझ नहीं आई। ये तो बस एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। जितने भी लोग हवाला का काम करते हैं, टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो सबका अंजाम बहुत बुरा होगा।

मनी एक्सचेंज सेंटर पर फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
मनी एक्सचेंज सेंटर पर फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई