best news portal development company in india

संदिग्ध हालात में महिला की मौत से सनसनी : पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, परिवार ने नशे की लत बताई वजह

SHARE:

मृतक महिला की फाइल फोटो।
जालंधर-  जालंधर के देहात इलाके के गांव खांबड़ा में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, महिला और उसका पति दोनों नशे के आदी थे।
पुलिस ने मृतका के पति करण को हिरासत में ले लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके। महिला खांबड़ा गांव एक कोठी में काम करती थी। परिवार से अलग अपने पति करण के साथ मालिक की कोठी में ही रहती थी। सुबह जब काफी देरतक अपने कमरे से नहीं निकली तो लोगों को शक हुआ। कमरें जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी। मृतका के ससुर रूप लाल ने बताया कि उनका बेटा और बहू दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे। इसी वजह से उन्हें परिवार से अलग रहना पड़ रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

सुबह देर तक कमरे से बाह नहीं आई तो हुई जानकारी

थाना प्रभारी संजीव के अनुसार, परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना का पता तब चला जब मनप्रीत सुबह सोकर नहीं उठी। गांव की महिला सरपंच ने भी पुष्टि की है कि जोड़ा पिछले कुछ समय से वहां रह रहा था और दोनों नशे की गंभीर लत का शिकार थे। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी डर और चिंता का माहौल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही समय और कारण को लेकर स्थिति तभी साफ होगी जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *