फायर ब्रिगेड सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची
नगर कौंसिल फिल्लौर की फायर ब्रिगेड टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, बेसमेंट में लगी आग तक पहुंचना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। संकरी जगह और चारों तरफ फैले घने धुएं के कारण फायरफाइटर अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं।

आग लगने का असली कार्ण अभी साफ नहीं हो पाया
दमकल कर्मियों के पास ऑक्सीजन मास्क और जरूरी उपकरणों की कमी होने के बावजूद वे बिना अपनी परवाह किए ड्यूटी पर डटे हुए हैं। दुकान की पहली और दूसरी मंजिल से भी धुएं के गुबार बाहर निकलते देखे जा सकते हैं। आग लगने का असली कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार पानी की आपूर्ति कर बेसमेंट की तरफ पानी बौछार कर रही हैं ताकि आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोका जा सके। दमकल कर्मी सीढ़ियों और टॉर्च की मदद से बेसमेंट में प्रवेश करने और धुएं के बीच रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।







