best news portal development company in india

पंजाब के कंप्यूटर टीचर्स को बड़ा तोहफा: DA में 40% बढ़ोतरी, अब मिलेगा 221% महंगाई भत्ता

SHARE:

मोहाली– पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (PICTES) के महंगाई भत्ते (DA) में 40% की बढ़ोतरी की है। इसके बाद इन कर्मचारियों का DA 181% से बढ़कर 221% हो गया है।

इसके साथ ही समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने का फैसला लिया गया है। सरकार के मुताबिक, इन कर्मचारियों की सेवाएं कुछ समय पहले ही नियमित की गई थीं।

CM भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि वह कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।

टीचर्स की सेलरी में कितनी बढ़ोत्तरी होगी, जानिए

कंप्यूटर टीचर्स के DA में 181% से बढ़कर 221% होने पर ₹15,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का वेतन ₹6,000, ₹25,000 बेसिक वालों का ₹10,000 और ₹35,000 बेसिक सैलरी वालों का ₹14,000 प्रतिमाह बढ़ जाएगा। बढ़ोतरी DA के अंतर के आधार पर   होगी।

टीचर्स का DA पहले भी 33% बढ़ाया था

जनवरी 2025 में पंजाब सरकार ने कंप्यूटर टीचर्स का DA 148% से बढ़ाकर 181% किया था। इससे 15 हजार रुपए की बेसिक सैलरी पर 4,950 रुपए, 25 हजार रुपए बेसिक सेलरी पर 8,250 रुपए और 35 हजार रुपए की बेसिक सेलरी 11,550 रुपए बढ़े थे। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी की गई थी।

दूसरे सरकारी मुलाजिमों के DA में बढ़ोतरी पर भी विवाद

पंजाब सरकार ने जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए करीब 85 हजार कर्मचारियों का DA 42% से बढ़ाकर 60% करने का फैसला किया था। इससे करीब 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी थी। हालांकि, इस फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि राज्य के बाकी करीब 3.15 लाख कर्मचारियों को उसी समय यह लाभ नहीं मिला।

कर्मचारी संगठनों ने इसे कर्मचारियों के बीच भेदभाव बताते हुए सवाल उठाए। इसके बाद सितंबर 2026 में सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में 8% की बढ़ोतरी कर इसे 42% से 50% किया।

3% अतिरिक्त DA बढ़ाने की घोषणा की

वहीं, 4 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 3% अतिरिक्त DA बढ़ाने की घोषणा की। इसके बावजूद कर्मचारियों का विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के करीब 22,818 करोड़ रुपए के लंबित DA-DR एरियर का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई