दरअसल, दिवाली की रात बाहर पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा मकान की दूसरी मंजिल पर जा गिरा। आशंका है कि पटाखे की चिंगारी से कमरे में आग लग गई। बुजुर्ग को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।


बाहर नहीं निकल सके बुजुर्ग
जानकारी के मुताबिक, मामला निजातम नगर स्थित गली नंबर-6 का है। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर थे, जबकि घर के अंदर एक बुजुर्ग (65) कमरे में बैठे थे। इस दौरान पटाखे की चिंगारी से कमरे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बुजुर्ग को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
पालतू जानवर की भी गई जान
आग की लपटों में झुलसने से उनकी मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद कुत्ता भी चपेट में आने से जल गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि हादसे में कमरे का सामान जलकर राख हो गया।







