best news portal development company in india

होशियारपुर में रिश्ते शर्मसार : पिता ने कृपाण से काटकर बेटी की हत्या की, वारदात के बाद फरार

SHARE:

होशियारपुर-  होशियारपुर में आज (गुरुवार को) एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने बेटी को कृपाण से काटा और मौके से भाग निकला। मृतका 12वीं क्लास में पढ़ती थी। सूचना मिलने पर थाना हरियाणा की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला हरियाणा कस्बे के धूत कलां गांव का है। मृतका इंद्रप्रीत कौर सरकारी स्कूल धूत कलां में पढ़ती थी। गुरबाणी सदस्यों के मुताबिक वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। वहीं बेटी की मौत के बाद मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskarहत्या की सूचना मिलते ही मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

मृतका इंद्रप्रीत कौर। -फाइल फोटो
मृतका इंद्रप्रीत कौर। -फाइल फोटो

साला बोला- जीजा बेटे की चाहत रखता था

लड़की के मामा मनजीत सिंह ने बताया कि मेरे जीजा ने आज सुबह भांजी को मार दिया। जीजा शुरू से ही बेटे की चाहत रखता था। हमें पता नहीं था कि वह कुछ ऐसा करेगा। हमारी मांग है कि उसे जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जाए।

बेटी की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
बेटी की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

पढ़ें क्या बोले DSP…

पिता ने कृपाण मारकर बेटी की हत्या की

डीएसपी देहाती नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सुबह सवा सात बजे सूचना मिली थी कि बच्ची का कत्ल हो गया है। हमने मौके पर पहुंचकर जांच और पूछताछ की। पिता ने कृपाण मारकर बेटी की हत्या की है। बच्ची की मां बलजीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

बेटा न होने से नाराज था

डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता कहता था कि मेरी अकेली बेटी है। इसी बात से वह नाराज रहता था। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *