best news portal development company in india

जालंधर में अवैध खोखों पर एक्शन से भड़का बवाल! निगम टीम पर पथराव-मारपीट, महिला समेत 2 हिरासत में

SHARE:

जालंधर– जालंधर की भगत सिंह कॉलोनी में अवैध खोखे हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। जेसीबी की कार्रवाई शुरू होते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान इलाके के लोगों के साथ भी हाथापाई हुई।

पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और एक महिला सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें खोखे का मालिक भी शामिल है।

अवैध खोखे हटाने को लेकर नगर निगम की टीम और लोगों के बीच हुई पत्थरबाजी। - Dainik Bhaskarअवैध खोखे हटाने को लेकर नगर निगम की टीम और लोगों के बीच हुई पत्थरबाजी।

व्यक्ति को पकड़कर पीटते हुए।
व्यक्ति को पकड़कर पीटते हुए।

दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी

नगर निगम की टीम ने विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी रखी और मौके से 2 खोखे हटाए। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक महिला भी पत्थर फेंकती नजर आ रही है। दूसरी ओर इलाके के लोग भी जवाब में पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं।

अवैध खोखे हटाने को लेकर नगर निगम की टीम और लोगों के बीच मारपीट भी हुई।
अवैध खोखे हटाने को लेकर नगर निगम की टीम और लोगों के बीच मारपीट भी हुई।

बिना नोटिस कार्रवाई करने का आरोप

लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीम ने खोखे हटाने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि अवैध कब्जों की शिकायत के बाद निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने यहां अवैध झुग्गियां भी बना रखी हैं।

पुलिस बोली- बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि नगर निगम की टीम ने 2 खोखे हटाए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव किया। पुलिस ने एक महिला सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई