best news portal development company in india

CCTV में कैद हुई सड़क चलते युवक की मौत, 7 महीने पहले हुई थी शादी

SHARE:

रेहान कुरैशी

रेहान कुरैशी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर क्षेत्र से युवक की मौत का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी डरावना है। सड़क पर चलते हुए एक 25 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने देखने वालों को स्तब्ध कर दिया है। मृतक की पहचान रेहान कुरैशी पुत्र गुफरान कुरैशी के रूप में हुई है, जिसकी शादी सात महीने पहले ही हुई थी।

लंच कर दुकान जा रहा था रेहान

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे भोजपुर क्षेत्र की बड़ी मंडी में हुई। रेहान, मोबाइल और सिम बेचने का काम करता था। रोज की तरह बीते दिन यानी बुधवार को भी रेहान अपने घर से खाना खाकर दुकान जा रहा था, तभी अचानक वह लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

रेहान को गिरता देख आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और उसे उठाकर पास के एक डॉक्टर के पास ले गए। हालांकि, डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन रेहान को बड़े अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

7 महीने पहले उत्तराखंड से हुई थी शादी

रेहान के परिजनों के अनुसार, सात महीने पहले ही उसकी शादी उत्तराखंड से हुई थी। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और रेहान की नवविवाहित पत्नी बेसुध हालत में है। रेहान की अचानक हुई इस मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पहली नजर में इसे हीट स्ट्रोक या हार्ट अटैक से हुई मौत माना जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में रेहान का अचानक गिरना देखकर लोग हैरान हैं।

(रिपोर्ट- राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें-

“अगर आतंकवादी पाकिस्तान में हैं, तो उन्हें वहीं मारेंगे”, एस जयशंकर की सीधी चेतावनी- ऑपरेशन सिंदूर जारी है

बड़ा खुलासा: दानिश निकला ISI का एजेंट, दिल्ली में बैठकर कर रहा था जासूसी

Source link

aarti
Author: aarti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *