best news portal development company in india

पति के अवैध संबंध के चलते बच्ची संग ट्रेन के आगे कूदी महिला

SHARE:

पटियाला । पंजाब के पटियाला में एक महिला ने 9 महीने की बच्ची को गोद में लेकर मालगाड़ी के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया है। ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे के तुरंत बाद पटियाला रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां महिला और बच्ची का शव नहीं था लेकिन रेलवे लाइनों पर काफी खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पता किया तो लोगों ने बताया कि महिला और उसकी बच्ची के शव को उसके परिजन ले गए।

लोगों के मुताबिक मां-बेटी के शव की हालत बहुत खराब थी। लोगों को रेल पटरी पर महिला और बच्ची के शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े मिले। मृतक महिला की पहचान गांव धामू माजरा निवासी गुरप्रीत कौर (24) और 9 महीने की रवनीत कौर के रूप में हुई है।

GRP के एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा कि जैसे ही हमें घटना का पता चला तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन पहले ही गुरप्रीत के परिजन उसका और बच्ची रवनीत का शव वहां से ले जा चुके थे। रेलवे लाइनों पर काफी खून बिखरा पड़ा था। परिजनों से बातचीत करके महिला और उसकी बेटी के शव को सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया।

5 वर्ष पहले महिला ने की थी लव मैरिज

घटना की जांच की तो पता चला कि गुरप्रीत कौर की 5 वर्ष पहले धमेंद्र नाम के युवक के साथ लव मैरिज थी। परिजनों ने बताया कि 4 साल तक दोनों की अच्छी बनी। अब धमेंद्र जिस जगह नौकरी करता था वहीं किसी अन्य महिला के साथ संबंधों में था। रोजाना उसके घर पर लड़ाई झगड़ा होता था।

मोबाइल चैट पढ़कर ट्रेन के आगे कूदी गुरप्रीत

गुरप्रीत कौर इस बात का शक था। धमेंद्र के फोन पर किसी रिश्तेदार का फोन आया था और वह उनकी बात पत्नी गुरप्रीत के साथ करवा रहा था कि अचानक मोबाइल की स्क्रीन पर महिला के साथ चैटिंग खुल गई। गुरप्रीत ने चैटिंग पढ़कर धमेंद्र को काफी खरी खोटी सुनाई। गुस्से में आए धमेंद्र ने उसके थप्पड़ मार दिया जिसके बाद गुरप्रीत बच्ची को लेकर माल गाड़ी ट्रेन के आगे कूद गई।

गुरप्रीत कौर के परिजनों के बयानों पर धमेंद्र, उसकी दोनों बहनें बेअंत कौर, जस्सू कौर और अज्ञात महिला के खिलाफ धारा BNS 108, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई