अमृतसर। पंजाब में गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल पर मिली है। आरोपी ने दावा किया है कि पाइपों में RDX भर दिया गया है, जिससे गोल्डन टेंपल के अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से न तो मेल और ना ही उसमें लिखे गए शब्दों को सार्वजनिक किया गया है। जांच के लिए डॉग और बम स्क्वायड पहुंचा।

गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर तैनात पंजाब पुलिस के कमांडो।
वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अमृतसर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। BSF और पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले सोमवार को मेल पर ही गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।








