best news portal development company in india

दिलजीत दोसांझ के बाद एक्टर रणवीर सिंह का विरोध : आखिर सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है एक्टर रणवीर सिंह का विरोध आईये जानते है क्या है कारण?

SHARE:

लुधियाना। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आए पाकिस्तानी कनेक्शन के बाद हिंदुस्तान में काम कर रहे कलाकारों का पूरी तरह से विरोध होना शुरू हो गया है। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म सरदार जी थ्री में पाकिस्तानी एक्ट्रेस के काम करने के कारण फिल्म का भारत में विरोध शुरू हुआ और सरकार की तरफ से इसे बैन कर दिया गया। सरदार जी थ्री के बाद अब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर का विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध किया जा रहा है।
रणवीर सिंह की इस फिल्म का कनेक्शन पंजाब से भी जुड़ा है। इस फिल्म के कुछ सीन लुधियाना के डेहलो इलाके में स्थित गांव खेड़ा में फिल्माएं गए हैं। इसकी एक रील भी सामने आई है। जिसमें पाकिस्तानी झंडे को घर की छत पर दिखाया गया है और रणवीर सिंह पास से गुजर रहे हैं, जबकि वह हथियार लेकर छत से कूद रहे हैं। जिससे यह आंदेशा है कि उक्त फिल्म में रणवीर सिंह एक विलेन का रोल कर रहे हैं। वीडियो के आखिर में रेलवे ट्रैक के पास एक ऑयल कंटेनर में ब्लास्ट होता दिखता है।

सोशल मीडिया पर हो रहा है फिल्म का जमकर विरोध

इस फिल्म की 27 सेकेंड की वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसका पूरी तरह से विरोध हो रहा है। फेसबुक पर वीडियो देखकर कमेंट में केसीबी प्रिंस नाम के यूजर ने लिखा बॉलीवुड, दिलजीत से इसलिए नफरत करता है क्योंकि वह दो देशों के बीच शांति चाहते हैं, जबकि बॉलीवुड दो देशों के बीच नफरत चाहता है। हरमन सिंह सोढ़ी नाम के यूजर लिखते हैं, पाकिस्तानी झंडा लगा रखा है। कोई देशद्रोही नहीं बोलेगा। इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इसकी कहानी का खुलासा नहीं किया है। यह भी सामने नहीं आ पाया है कि फिल्म में पाकिस्तान का झंडा किन कारणों से लगाया गया है। फिल्म की कास्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त मुख्य कलाकार हैं। 6 जुलाई को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। पूरी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज की जाएगी।

प्रशासन की इजाजत लेने के बाद ही गांव में की गई थी शूटिंग

थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने कहा कि फिल्म धुरंधर की शूटिंग खेड़ा गांव में हुई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म का सिर्फ 5 से 6 मिनट का सीन यहां पर शूट किया गया। शूटिंग की इजाजत विधिवत रूप से ली गई थी और पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में हुई है। खेड़ा गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने कहा कि जब फिल्म की शूटिंग करने टीम आई थी, उस समय वह गांव से बाहर गए थे। टीम गांव में 3 से 4 दिन रुकी। एक्टर रणवीर सिंह भी गांव में आए थे। गांव के साथ-साथ कुछ बंदरगाहों पर भी शूटिंग के शॉट्स उन्होंने किए हैं। गांव में किसी ने पाकिस्तान का झंडा आदि लगा होने का विरोध नहीं किया। जितने दिन टीम यहां रही, पूरी शूटिंग सकुशल हुई।

हिंदू नेताओं ने किया है विरोध

गांव खेड़ा की घरों की छतों पर पाकिस्तानी झंडा सामने आने वाले महानगर के हिंदू नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। हिंदू नेताओं ने कहा कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह व अर्जुन रामपाल को शर्म आनी चाहिए। पंजाब के खेड़ा गांव में जो आपने पाकिस्तानी झंडे लगाए, इसे हम हिंदुस्तानी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे टूरिस्ट और पाकिस्तान से तनाव के बाद हमारे सैनिक शहीद हुए थे। हिंदू नेताओं ने पंजाब और केंद्र सरकार से सवाल किए कि इन्हें परमिशन किसने दी है कि हमारे पंजाब में पाकिस्तान का झंडा लगाने की। इन दोनों कलाकारों का मुंह काला किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई