best news portal development company in india

पटना के पारस अस्पताल 30 सेकेंड के फिल्मी स्टाइल में गैंगस्टर की हत्या

SHARE:

पटना । पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गुरुवार को फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें 5 अपराधी दिखाई दे रहे हैं। 4 लोगों ने कैप लगा रखी है। एक बिना कैप का है। किसी ने भी अपना चेहरा नहीं ढंका है। देखने में सभी की उम्र 35 से 40 के बीच लग रही है। चंदन मिश्रा के वॉर्ड में घुसने से पहले पांचों ने कमर से पिस्टल निकाल ली। पिस्टल की नॉट चढ़ाई। इसके बाद आराम से दरवाजा खोलकर वॉर्ड में दाखिल हो गए।

30 सेकेंड बाद सभी अपराधी गैंगस्टर को गोली मारकर एक-एक कर बाहर निकले। सभी ने अपनी कमर में पिस्टल खोंसी और भाग निकले। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चंदन मिश्रा को गोली मारने का वीडियो भी शूट किया है।

गैंगस्टर चंदन मिश्रा कौन था, हत्या करने वाले शेरू गैंग के

चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था। वो बड़ा गैंगस्टर था। पुलिस के अनुसार उसके ऊपर 10 से ज्यादा हत्या के आरोप हैं। लूट और अपहरण कर फिरौती, धमकाकर उगाही करना उसका क्राइम पैटर्न था। वो कई शहरों में ऐलान कर मर्डर कर चुका था। बक्सर के ही प्रसिद्ध चूना व्यवसायी को उसने दिनदहाड़े ऐलान कर के मारा था। रंगदारी ना देने पर ऐलान किया था ‘कल मारेंगे’।

उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद में शेरू ने अपना गैंग बना लिया था। आरा तनिष्क लूट कांड में शेरू गैंग का नाम आया था। फिलहाल पुलिस का ये मानना है कि शेरू गैंग ने ही चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई