best news portal development company in india

श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी देने के मामले में शुभम दुबे नाम के एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई बड़ी कंपनियों में कर चुका है काम

SHARE:

अमृतसर।  अमृतसर पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी देने के मामले में शुभम दुबे नाम के एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदाबाद का रहने वाला है और कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुका है। आरोपी को तमिलनाडु से पकड़ा गया है।

तीन दिन में तीन बार मिली थी धमकी

सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा ईमेल लिखकर श्री हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी थी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई थी। वहीं सुरक्षा को लेकर एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने टास्क फोर्स की सहायता से अंदरूनी सुरक्षा बढ़ा दी थी।

इसके बाद मंगलवार को दूसरी धमकी भरी ईमेल एसजीपीसी के पास आई। ईमेल में लिखा गया है कि श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास की पाइपों में आरडीएक्स भर दिया गया है। इससे अंदर धमाके किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस और चाैकन्नी हो गई। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी परिसर में तैनात कर दिए गए हैं। श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

बुधवार को लगातार तीसरे दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ईमेल भेज कर श्री हरिमंदिर साहिब में धमाके की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही एसीपीजीसी ने पुलिस को सूचना दी। श्री हरिमंदिर साहिब के पास पंजाब पुलिस, कमांडो और बीएसएफ तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई