best news portal development company in india

फायरिंग के 10 दिन बाद फिर खुला कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे

SHARE:

कनाडा. कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे एक बार फिर ओपन हो गया है. उनके रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर फायरिंग के 10 दिन बाद ये दोबारा खुल गया है जिसकी जानकारी खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए रेस्टोरेंट की टीम की हौसला अफजाई भी की है.

कपिल शर्मा के कैप्स कैफे (कनाडा) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. 19 जुलाई को शेयर किए गए इस पोस्ट में कैफे के दोबारा खुलने की जानकारी है. साथ ही कैफे की टीम ने सभी का शुक्रिया भी अदा किया है.

कैप्स कैफे ने लिखा खास पोस्ट

पोस्ट में लिखा है- ‘कैप्स कैफे, कल फिर से खुल रहा है. हमें आपकी बहुत याद आई और हम आपके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए सचमुच आभारी हैं. तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए हम अपने दरवाजे फिर से खोल रहे हैं. आपका गर्मजोशी, आराम और देखभाल के साथ वेलकम करने के लिए तैयार. जल्द ही मिलते हैं, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक.’

फायरिंग के 10 दिन बाद रीओपन हुआ कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे, कॉमेडियन बोले- 'टीम पर गर्व है

‘टीम तुम पर गर्व है…’

कपिल शर्मा ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- ‘टीम तुम पर गर्व है. प्यार और बेस्ट विशेज.’ कॉमेडियन ने कैप्शन में एक रेड हार्ट इमोजी भी ऐड किया है.

क्या है पूरा मामला?

  • बता दें कि 10 जुलाई को कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैप्स कैफे के बाहर फायरिंग की गई थी. लोकल पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के समय रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारी अंदर मौजूद थे.
  • न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कैफे की एक खिड़की पर 10 गोलियों के निशान मिले और कई खिड़कियों के शीशे टूटे मिले.
  • खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ लाड्डी ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई