स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। पंत को चौथे टेस्ट के पहले दिन चोट गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंगूठा फैक्चर हुआ है और उन्हें 6 हफ्ते का आराम दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पेनकिलर की दवा लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। हालांकि, उन्हें चलने के लिए अभी भी सहारे की जरूरत है और उनके बल्लेबाजी करने की संभावना बहुत कम है।

इंजर्ड होकर रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत
भारत के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 68वें ओवर में इंजर्ड हो गए थे। ओवर की चौथी बॉल क्रिस वोक्स ने स्लोअर यॉर्कर फेंकी। पंत रिवर्स स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर जूते से जा लगी। इंग्लैंड ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया।
पंत दर्द में कराहते नजर आए। फिजियो टीम उन्हें चेक करने के लिए मैदान में आई। पंत का दर्द कम नहीं हुआ, जूता खोलने पर उनके पैर में सूजन नजर आई। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर वैन में बैठाकर बाहर ले जाया गया। वे 37 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की।









