best news portal development company in india

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान में आग: इमरजेंसी स्लाइड से बाहर निकले 173 यात्री, 6 घायल

SHARE:

डेनवर।  अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 3023 को लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई और धुएं के गुबार उठा। फ्लाइट मियामी जा रही थी।

घटना अमेरिकी के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे) हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। वीडियो में दिखा कि यात्री, जिनमें बच्चे भी थे, घबराकर स्लाइड से फिसलते हुए बाहर निकले।

एयरलाइंस ने बताया कि यह हादसा बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के टायर में खराबी के कारण हुआ। घटना के बाद 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *