best news portal development company in india

18 वर्षीय युवक राहुल की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या: जिम के बाहर 10-15 हमलावरों ने पेट में मारे चाकू

SHARE:

जालंधर। पंजाब में जालंधर शहर के वेस्ट हलके में बस्ती शेख स्थित घास मंडी चौक के पास बुधवार देर रात हुए कत्ल का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें 18 वर्षीय युवक राहुल की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं लोगों ने पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

मृतक को चाकु मारते हुए आरोपी। - Dainik Bhaskar

जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल अपने घर के पास जिम के बाहर खड़ा था, तभी करीब 10 से 15 युवकों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। घटना देर रात 12 बजे की बताई जा रही है। हमलावरों ने उसे घेरकर पहले मारपीट की और फिर पेट में चाकू मार दिए। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस को सीसीटीवी मिले हैं। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस को सीसीटीवी मिले हैं। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 

सीसीटीवी में कैद हुआ कत्ल का मंजर

घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक, राहुल को दशहरा ग्राउंड के पास घेर लेते हैं और देखते ही देखते हाथापाई शुरू कर देते हैं। थोड़ी ही देर में वहां और युवक पहुंच जाते हैं। जिसके बाद दर्जनभर युवक राहुल को पीटने लगते हैं। फिर तेजधार हथियार से हमला किया जाता है, जिससे वह वहीं सड़क पर गिर जाता है।

हमले के बाद कुछ युवक राहुल को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास करते हैं। राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप- जानकार ही हैं हमलावर

राहुल के जीजा लालाराम ने बताया कि रात करीब 1 बजे उन्हें फोन आया कि राहुल पर चाकू से हमला हुआ है। राहुल की मां ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घटना के बाद उनके घर पर भी ईंट और पत्थरों से हमला किया। परिजनों के मुताबिक, राहुल को आरोपी युवक घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद उसे जिम के बाहर घेरकर मौत के घाट उतार दिया गया।

थाना नंबर 5 में मामला दर्ज, 4 लोगों के खिलाफ FIR

घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी वेस्ट सवरनजीत सिंह और थाना प्रभारी साही चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच की। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर 3 से 4 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव, इलाके में तनाव

पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद घास मंडी चौक, बस्ती शेख और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भार्गव कैंप में भी एक युवक की हत्या की जा चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई