best news portal development company in india

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने धमकाया, रंधावा ने सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

SHARE:

गुरदासपुर।  गुरदासपुर के कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। रंधावा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
Sukhjinder Randhawa son threatened Gangster Jaggu Bhagwanpuria Gurdaspur Congress MP
दरअसल कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में वीरवार को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पगड़ी सेंटर पर गोलियां चलाई थीं। इस मामले को लेकर रंधावा का कहना है कि वीरवार को उनका एक समर्थक उनके बेटे से मिला था। उस पर करीब एक घंटे के बाद गोली चला दी गई।

दो अज्ञात हमलावरों ने चलाईं गोलियां

फतेहगढ़ चूड़ियां में परमिंदर सिंह निवासी गांव रणसिक्के कलां की दुकान सरदार पगड़ी हाउस पर वीरवार को करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

गोली दुकान के शीशे पर लगी थी, जिसके कारण शीशा टूट गया था, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी विपन कुमार और थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रभारी प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंच गए और दुकानदार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।  पता चला है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले ही सांसद रंधावा के बेटे उक्त दुकान पर आए थे। उनके जाने के कुछ घंटे बाद दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई