best news portal development company in india

संजय वर्मा हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिलने अबोहर पहुंचे सीएम मान और केजरीवाल, सीएम मान बोले- नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे

SHARE:

पंजाब के अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की बीते माह सात जुलाई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पीड़ित परिवार से मिलने अबोहर पहुंचे थे। 

अबोहर। आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को अबोहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी व वियर वेल के संचालक जगत वर्मा के निवास पर पहुंचे। जगत वर्मा के छोटे भाई संजय वर्मा की हत्या पर दुख जताया। सीएम मान, केजरीवाल व सिसोदिया ने जगत वर्मा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीमें इस दिशा में गंभीरता से जुटी हुई हैं।

बता दें कि 7 जुलाई को अबोहर में संजय वर्मा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे किसी गैंगस्टर गिरोह का हाथ होना माना जा रहा है। घटना वाले दिन अबोहर में भगत सिंह चौक पर स्थित न्यू वियर वेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा को उस समय गोली मारी गई जब वे अपनी कार से उतर रहे थे। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। 

दो आरोपियों का हो चुका है एनकाउंटर

अबोहर के मशहूर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उन्हें पुलिस हथियारों की रिकवरी के लिए साथ लेकर गई थी। इस दौरान पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों आरोपी मारे गए थे। मारे गए आरोपियों में राम रतन निवासी पटियाला और जसबीर सिंह निवासी मरदनपुर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई