best news portal development company in india

पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट: 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर, फैक्ट्री की छत उड़ी

SHARE:

मोहाली। पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मची हुई है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सिलेंडर के टुकड़े भी 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे मिले हैं।

फिलहाल, ब्लास्ट की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मामले की जांच जारी है। मृतकों की पहचान आसिफ खान और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 साल थी और कंबाला के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह ऑक्सीजन प्लांट है। पता चला है कि यहां सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब 5 लोग चपेट में आए। DSP हरसिमरन बल ने मौतों की पुष्टि की।

मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी और एसडीएम दमनप्रीत कौर पहुंचीं।

ब्लास्ट से फैक्ट्री में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए।
ब्लास्ट से फैक्ट्री में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए।
धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस।
धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस।
मौके पर दमकल की गाड़ी को भी बुलाया गया था।
मौके पर दमकल की गाड़ी को भी बुलाया गया था।
एम्बुलेंस में शवों को ले जाया गया। उनके चिथड़े उड़ गए हैं।
एम्बुलेंस में शवों को ले जाया गया। उनके चिथड़े उड़ गए हैं।
मोहाली की फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद बिखरा पड़ा मलबा और सिलेंडर।
मोहाली की फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद बिखरा पड़ा मलबा और सिलेंडर।

 

अस्पतालों में होती है ऑक्सीजन की सप्लाई

हादसे के बाद सारे सिलेंडर हटाए गए हैं। यह धमाका इतना खतरनाक था कि मारे गए लोगों के चिथड़े तक उड़ गए। जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वह हाईटेक इंडस्ट्री के नाम से चल रही है। पता चला है कि यह फैक्ट्री बहुत पुरानी है। ट्राइसिटी के सारे सरकारी और निजी अस्पतालों को यहीं से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे जाते हैं।

एक किमी दूर मिले सिलेंडर के टुकड़े

मृतकों के परिजनों कहना है ड्यूटी छह बजे तक होती है, लेकिन ये लोग ओवर टाइम लगा रह थे। लोगों का कहना है कि कंपनी करीब 30 साल से यहां चल रही है।

लोगों ने बताया कि धमाका इतना बड़ा था कि कंपनी से एक किलोमीटर दूर कंबाला गांव में सिलेंडर के टुकड़े मिले हैं। इसके बाद गांवों के लोग भी वहां पर पहुंच गए है। वहीं, मृतकों के परिजन पहुंच गए हैं। सारे एरिया को खाली करवा दिया गया।

गुस्से में परिजन एम्बुलेंस के आगे बैठ गए। उनका आरोप था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
गुस्से में परिजन एम्बुलेंस के आगे बैठ गए। उनका आरोप था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही।

 

घायलों को सिविल अस्पताल भेजा

जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि औद्योगिक क्षेत्र, फेज 9 स्थित ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हुआ है। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम, पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए फेज 6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई