best news portal development company in india

आज जालंधर के डेरा सच्चखंड बल्लां में पहुंचे CM भगवंत मान : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखा नींव पत्थर

SHARE:

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करते हुए सीएम भगवंत मान।

 जालंधर । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर के डेरा सच्चखंड बल्लां में पहुंचे। सीएम ने वहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा। ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए अब सीवरेज के पानी को ट्रीट करके सिंचाई और सड़कों की सफाई के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा।

मुख्य मंत्री भगवंत मान महिलाओं से बातचीत करते हुए। - Dainik Bhaskar

मुख्य मंत्री भगवंत मान महिलाओं से बातचीत करते हुए।

 

मुझे थोड़ा समय दे दो सभी घरों से गरीबी हम बाहर निकालेंगे-मान

मान ने डेरे में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। मान के स्वागत लिए जिला जालंधर की आप लीडरशिप मौजूद रही। सुरक्षा के कड़े प्रबंध प्रशासन द्वारा किए गए। मान ने डेरे में उपस्थित महिलाओं से भी बातचीत की। महिलाओं से बातचीत करते हुए सीएम मान ने उनसे कहा कि मैं दिन-रात काम में लगा हुआ हूं। मुझे थोड़ा समय दे दो। सभी घरों से गरीबी हम बाहर निकालेंगे।

पुराने नेताओं ने सिस्टम खराब किया हुआ था। बच्चों को हमने नौकरियां देनी अब शुरू कर दी है। नौकरियां ही गरीबी दूर करेंगी। मान ने कहा महिलाओं से कहा कि चाहे कोई लाल कार्ड बना दे, नीला कार्ड बना दे या हरा कार्ड बना दे। मान ने कहा कि जब हमारे बच्चे लाखों रुपए के पैकेज लेकर इंजीनियर या डाक्टर बनेगे को अपने आप घरों की गरीबी दूर होंगी।

सरकारी स्कूलों में पहले बच्चे सिर्फ दलिया खाकर घर आ जाते थे। कोई शिक्षक सही तरीके से पढ़ाता तक नहीं था लेकिन अब ज्यादातर गरीबों के बच्चे ही फस्ट आ रहे है। पहले नेताओं ने युवाओं को नशों पर लगा दिया है लेकिन अब हम सब कुछ सही कर रहे है। जब हमारा बच्चा तंदरुस्त होगा तभी वह पढ़ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई