best news portal development company in india

सियासी घमासान : एक ही कैमरे पर दो सांसदों की तीखी बहस…

SHARE:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव 2024, महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में धांधली के आरोपों ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। चुनाव आयोग और बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया है. वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन का कहना है कि आयोग को राहुल गांधी के आरोपों का एक-एक कर जवाब देना चाहिए।

इसके बाद बिट्टू कहते हैं कि ये जो सांसद यहां प्रदर्शन करते हैं, अगर गड़बड़ी हुई तो ये कैसे आ गए, ये कैसे जीते? अब उनसे क्यों नहीं पूछते हैं?

रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना

इस पर कांग्रेस सांसद कहते हैं कि हम तो सरकार बनाने जा रहे थे। इन लोगों ने गड़बड़ी की। बीजेपी पूरी धांधली कर रही है। महाराष्ट्र और हरियाणा में इन्होंने गड़बड़ी की। ये तो नए-नए बीजेपी में गए हैं तो इन्हें कुछ पता नहीं चल रहा है। रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस में रह चुके हैं. वो लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रजेंटेशन दिया और इसमें उन्होंने चुनावों में धांधली के आरोप लगाए। उन्होंने डॉक्यूमेंट्स् दिखाते हुए कहा कि ये धांधली के रिकॉर्ड्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *