best news portal development company in india

लुधियाना के साउथ विधानसभा सीट से आप पार्टी की विधायक का एक्सीडेंट: हालत गंभीर, लुधियाना रेफर

SHARE:

लुधियाना। आज सुबह ही बड़ी खबर सामने आई है।  पंजाब में लुधियाना के साउथ विधानसभा सीट से आप पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना की कार का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे दिल्ली से लौट रहे थे तब उनकी कार का खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे हादसे में खुद विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए।

हादसा इतना भयानक था कि विधायक छीना के चेहरे पर काफी चोट आई हैं। जिसके बाद मौके से लोगों ने उन्हें पहले कैथल के अस्पताल पहुंचाया जहां से लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना मंगलवार रात ही अमेरिका से लौटी थीं। जहां उनको लेने के लिए पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर गए थे। विधायक छीना को पिक करने के बाद सभी पांचों लोग इनोवा गाड़ी से पंजाब लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी खनौरी बॉर्डर पर पहुंची तो अचानक सामने कुछ आ गया। ड्राइवर ने गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन आगे बैठे गनमैन समेत विधायक गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि इसके बाद VIP लोगों का लुधियाना के प्राइवेट हॉस्पिटल में तांता लग गया। विधायक की हालत को लेकर काफी चिंतित दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई