best news portal development company in india

अमृतसर में दो फैक्ट्रियों में आग : करोड़ों का सामान जलकर खाक

SHARE:

अमृतसर।  अमृतसर में आज यानी बुधवार को दो फैक्ट्रियां में आग लग गईं। हादसा फोकल पॉइंट एरिया में हुआ। आग इतनी भयानक है कि सुबह 7 बजे से उसे बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक काबू नहीं पाया गया।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी के मुताबिक सुबह उन्हें सूचना मिली कि न्यू फोकल पॉइंट इलाके में भयानक आग लगी है, जिसके बाद वो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अब तक गाड़ियों में लगातार पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

फैक्ट्रियां प्लास्टिक का सामान बनाती

जानकारी के मुताबिक, दो फैक्ट्रियों में आग लगी है और दोनों साथ साथ है। दोनों फैक्ट्रियां प्लास्टिक का सामान बनाती हैं और अब तक फैक्ट्री के अंदर जितना भी सामना था जलकर खाक हो चुका है। फैक्ट्री मालिक भी फायर ब्रिगेड के साथ आग बुझाने का कोशिश कर रहा है।

लोगों के मुताबिक फैक्ट्री के ऊपर कुछ टायर पड़े थे और उस पर चिनगारी लगी और आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि करोड़ों का इस आग की भेंट चढ़ा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई