best news portal development company in india

पीएसईबी बोर्ड ने स्टूडेंट्स को दी बड़ी राहत, दाखिले की बढ़ाई तारीख

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी, एडेड, प्राइवेट और एसोसिएट स्कूलों में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, जो रेगुलर स्टूडेंट के रूप में दाखिला लेना चाहते थे लेकिन किसी कारण से नहीं ले पाए। उन्हें बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। ऐसे स्टूडेंट्स को दाखिले का एक और मौका दिया गया है।

अब वे 29 अगस्त को दाखिला ले सकेंगे। बोर्ड ने इस संबंध में आदेश की कॉपी सभी स्कूलों को भेज दी है और स्पष्ट किया है कि पहल के आधार पर ही स्टूडेंट्स को दाखिला दिया जाए, अन्यथा स्कूलों के हेड पर कार्रवाई की जाएगी।

काफी संख्या में स्टूडेंट्स रह गए थे

जानकारी के अनुसार, पीएसईबी ने पहले दाखिले की आखिरी तारीख 5 अगस्त तय की थी। लेकिन बोर्ड के ध्यान में आया कि कई स्टूडेंट्स अभी भी दाखिला लेने से रह गए हैं। कुछ स्टूडेंट्स सीधे बोर्ड के कार्यालय भी पहुंचे थे। इसके बाद इस मामले में उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह ने स्टूडेंट्स के करियर को देखते हुए दाखिले की तारीख बढ़ाने का फैसला किया और पहल के आधार पर यह आदेश जारी किया गया।

रजिस्ट्रेशन व कंटीन्यूशन प्रक्रिया में बदलाव नहीं

पीएसईबी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन या कंटीन्यूशन की प्रक्रिया के लिए पहले तय किए गए शेड्यूल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। याद रहे कि बोर्ड परीक्षाओं में करीब 10 लाख स्टूडेंट्स भाग लेते हैं। समय पर सिलेबस पूरा करना और परीक्षाएं कराना भी बोर्ड की जिम्मेदारी है, क्योंकि अब सिलेबस को महीना-दर-महीना बांटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई