best news portal development company in india

17 अगस्त रविवार के दिन सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश एक अत्यंत शुभ संयोग

SHARE:

17 अगस्त को रविवार के दिन सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। रविवार के दिन सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश एक अत्यंत शुभ संयोग माना जा रहा है।

सूर्य का सिंह राशि में गोचर

ग्रहों से राजा और सौरमंगल के सबसे बड़े ग्रह सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं। लेकिन सिंह राशि में सूर्य का आना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि सूर्य इस राशि के स्वामी हैं। कहा जाता है कि, जब कोई ग्रह अपनी स्वराशि में होता है, तो वह अत्यंत मजबूत स्थिति में होता है।

17 अगस्त 2025 को सूर्य का गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है. इस दिन को सिंह संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा।17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेंगे और 17 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से इस गोचर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सिंह राशि में सूर्य का गोचर कैसे शुभ

सप्ताह के अगल-अलग दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं। रविवार सूर्य का ही दिन है। ऐसे में इस दिन सूर्य की ऊर्जा और ज्यादा प्रभावी होती है। रविवार के दिन सूर्य जब अपनी ही राशि (सिंह) में प्रवेश करेंगे है, तो यह स्थिति राजयोग के समान मानी जाती है।
खासकर जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें इस दौरान उन्नति, पदोन्नति और सम्मान प्राप्ति का शुभ फल मिलता है।

सिंह राशि में सूर्य की स्थिति सबसे मजबूत मानी जाती है, जिससे व्यक्ति के आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता आदि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सिंह राशि में सूर्य की उपस्थिति में सूर्य की ऊर्जा अधिक प्रभावशाली हो जाती है। जिस कारण यह गोचर विभिन्न लग्न और राशियों के लिए भी सकारात्मक परिणाम लेकर आता है।

लग्न या राशि अनुसार सूर्य गोचर का प्रभाव

मेष राशि (पंचम भाव)- नेतृत्व क्षमता में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में लाभ
वृषभ राशि (चौथा भाव)- भाग्य प्रबल, संपत्ति में वृद्धि
मिथुन राशि (तीसरा भाव)- छोटी यात्राएं और स्थान परिवर्तन के योग
कर्क राशि (दूसरा भाव)- पारिवारिक तनाव
सिंह राशि (लग्न भाव)- आत्मबल, करियर में सफलता, सम्मान
कन्या राशि (द्वादश भाव)- अनावश्क यात्रा, खर्च और तनाव में बढ़ोतरी
तुला राशि (11वें भाव)- सामाजिक मान-सम्मान, मित्रों का सहयोग
वृश्चिक राशि (दशम भाव)- करियर में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि
धनु राशि (नवम भाव)- विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा में सफलता
मकर राशि (अष्टम भाव)- स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में परेशानी
कुंभ राशि (सप्तम भाव)- आर्थिक खर्चों में वृद्धि
मीन राशि (छठा भाव)- मानसिक तनाव में वृद्धि और आत्मविश्वास में कमी

(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न : सूर्य किसी राशि में कितने दिन रहते हैं?
उत्तर : सूर्य एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं।

प्रश्न : सिंह राशि में सूर्य का आना किस राशि के लिए शुभ?

उत्तर : सिंह राशि में सूर्य का गोचर मेष, वृष, सिंह, तुला और धनु के लिए लाभकारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *