best news portal development company in india

डैमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब के 6 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, फिरोजपुर के 12 गांव डूबे

SHARE:

चंडीगढ़। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश का असर पंजाब पर भी पड़ा है। डैमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब के 6 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आज होशियारपुर के बाहोबाल चोर में पानी भर जाने से एक कार बह गई।  चालक ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की मदद से वह सुरक्षित बाहर निकला और कार को रस्सियों की मदद से बाहर खींचा गया।

पंजाब के होशियारपुर में पानी में में बही  कार, लोगों ने ड्राइवर को बचाया। - Dainik Bhaskar

पंजाब के होशियारपुर में पानी में में बही कार, लोगों ने ड्राइवर को बचाया।

फिरोजपुर जिले के 12 गांवों में पानी भरा

इसी दौरान सतलुज नदी पर पाकिस्तान में बने कच्चे बांध के टूटने से फिरोजपुर जिले के 12 गांवों में पानी भर गया। गट्टी राजोके गांव के खेत डूब गए और पानी बीएसएफ के चेकपोस्ट तक पहुँच गया। पठानकोट के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई।

पंजाब के सिंचाई मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हालात का जायजा लेने के लिए कपूरथला का दौरा किया। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें फरीदकोट में सबसे अधिक 39.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 अगस्त को अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है और इस दिन यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 25 अगस्त तक कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

सुल्तानपुर लोधी एरिया में खेतों में पानी भरा है, फसलें पानी में डूबी हुई है
सुल्तानपुर लोधी एरिया में खेतों में पानी भरा है, फसलें पानी में डूबी हुई है
पठानकोट में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनने से लोग हो रहे परेशान।
पठानकोट में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनने से लोग हो रहे परेशान।
फाजिल्का एरिया में लोगों के खेतों में पानी भरा हुआ है
फाजिल्का एरिया में लोगों के खेतों में पानी भरा हुआ है
होशियारपुर सड़कों पर पानी भर गया, ऐसे वाहनों को भी दिक्कत आ रही है
होशियारपुर सड़कों पर पानी भर गया, ऐसे वाहनों को भी दिक्कत आ रही है

 

भाखड़ा डैम के गेट दो फीट तक खोले

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से मंगलवार दोपहर को चार फ्लड गेट खोले गए। इस दौरान 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। आधा पानी सतलुज नदी और शेष नहरों में छोड़ा गया है। फ्लड गेट केवल दो फीट तक गेट खोले गए। डीसी वरिंदर वालिया ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भाखड़ा डैम अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है।

दूसरी तरफ रावी और उज्ज दरिया का जल स्तर घटने से पठानकोट और गुरदासपुर के सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सुधरने लगी है। कपूरथला में ब्यास का पानी भी थोड़ा कम होने लगा है। लेकिन मंड क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों में स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिसकी वजह से परेशानी बनी हुई है।

पौंग डैम से आज छोड़ा जाएगा पानी

पौंग बांध से आज भी 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। मंगलवार को बांध का जल स्तर 1383.03 फीट पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से 7 फीट नीचे है।

6 जिलों में फसल नुकसान, 172 एम्बुलेंस, NDRF की टीमें तैनात

पंजाब के 6 जिलों में जलभराव की स्थिति है। कई गांवों और 14 हजार 200 एकड़ में धान सहित अन्य खेती को नुकसान है। सबसे अधिक फिरोजपुर, फाजिल्का और कपूरथला जिले प्रभावित हैं। कुछ गांवों की जिला हेड क्वार्टर से कनेक्टिविटी टूट गई है।

फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर और कपूरथला जिलों के दर्जनों गांवों में पंजाब सरकार की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया है। 172 एम्बुलेंस और 438 एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई