best news portal development company in india

पंजाब के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन : मोहाली में कल होगा अंतिम संस्कार

SHARE:

चंडीगढ़ ।  पंजाब के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का आज देहांत हो गया है। वह करीब 1 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल (23 अगस्त) को मोहाली में किया जाएगा। यह जानकारी मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने दी है।

जसविंदर भल्ला के करीबी दोस्त बाल मुकुंद शर्मा ने कहा कि यह घाटा कभी पूरा नहीं हो सकता। हमारा चालीस साल पुराना साथ था। उन्होंने मुझे भाई का दर्जा दिया था। उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि हम दो अलग माताओं से पैदा हुए हैं। वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के पितामह थे। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे।

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। वह प्रोफेसर भी रहे। उन्होंने 1988 में “छनकटा 88” से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की और फिल्म “दुल्ला भट्टी” से एक्टर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई