best news portal development company in india

देर रात LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट : 4KM तक दिखीं लपटें, तस्वीरों में देखिए सारा घटनाक्रम

SHARE:

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद टैंकर पलट गया। गैस रिसाव के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास का इलाका चपेट में आ गया। घरों में सो रहे लोग झुलस गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है।

लोग बचने के लिए घरों से भाग गए। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच गईं। लोगों को तुरंत घरों से निकालकर अस्पताल शिफ्ट किया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों गुरप्रीत गोल्डी और रमेश ने बताया कि आग की लपटें 4 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। कई घरों के परखच्चे उड़ गए। अब  तस्वीरों में देखिए सारा घटनाक्रम देखिए… 

LPG टैंकर में ब्लास्ट के बाद कई फीट ऊंची आग की लपटें उठीं। 4 किमी दूर तक लपटें दिखाई दीं।

ब्लास्ट के बाद गांव मंडियाला तक पहुंची आग

LPG टैंकर में हुए ब्लास्ट के बाद आग साथ लगते गांव मंडियाला तक पहुंच गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।

आग में घर और दुकानें जलकर राख

आग लगने से आसपास की दुकानें जल गईं, जिन्हें पानी डालकर बुझाने की कोशिश की गई।

आग लगने के बाद होशियारपुर-जालंधर हाईवे बंद

हादसे के बाद होशियारपुर-जालंधर हाईवे बंद कर दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों को वापस मुड़ना पड़ा।

आग के कारण घरों में रखा सामान जला

आग फैलने से लोगों का नुकसान हुआ। घरों में रखी पानी की टंकियां समेत अन्य सामान जल गया।

रोते हुए गांव की महिलाओं ने सुनाई आपबीती

घटना के बाद मंडियाला गांव में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं रोती दिखीं।।

DC आशिका समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे

होशियारपुर की DC आशिका जैन खुद देर रात मौके पर पहुंचीं और घटना का जायजा लिया।

अस्पताल में स्ट्रैचर पलटा, मरीज गिरा

एक-एक कर करीब 25 मरीजों को होशियारपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान एक मरीज को जल्दबाजी में इमरजेंसी में ले जाते समय स्ट्रैचर पलट गया। इससे मरीज नीचे गिर गया।

सरकारी अस्पताल में बेड कम पड़े

होशियारपुर के सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा थी और बेड कम। जिसके चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाकर इलाज शुरू किया गया।

डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया

झुलसे लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस फोटो में दिख रही महिला का मुंह, हाथ और पैर झुलस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई