best news portal development company in india

पंजाब में लगातार बारिश से नदियां उफान पर : गुरदासपुर में 400 स्टूडेंट्स-टीचर्स फंसे, करतारपुर साहिब कॉरिडोर-गुरुद्वारा डूबा

SHARE:

पंजाब में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। डैमों से पानी छोड़ने के कारण बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में बाढ़ आ गई है। गुरदासपुर के दबुरी स्थित नवोदय विद्यालय में 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स और टीचर्स बाढ़ में फंस गए हैं। स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर 5 फीट पानी भर गया है। बच्चों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है। स्टूडेंट्स और टीचर्स को निकालने के लिए NDRF और सेना की टीमें भेजी गई हैं। राज्य में भारी बारिश के चलते आज ही सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं, रावी नदी में बाढ़ के चलते करतारपुर साहिब कॉरिडोर में भी 7 फीट तक पानी भर गया है। इसके कारण पाकिस्तान का श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भी डूब गया है। करतारपुर कॉरिडोर 4.7 किलोमीटर लंबा एक रोड है जो भारत में डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से सीधे जोड़ता है। इसका उद्घाटन 9 नवंबर, 2019 को किया गया था।  दूसरी तरफ, पंजाब के पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में सेना ने बाढ़ के पानी से घिरी एक जर्जर बिल्डिंग से 22 CRPF जवानों और 3 नागरिकों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग की छत पर उतरा था। छत से उड़ान भरने के बाद ही बिल्डिंग का अगला हिस्सा पानी में समा गया। इसके बाद भी सेना ने जर्जर बिल्डिंग की छत पर फंसे सभी लोगों को बचाया। भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो X पर शेयर किया है।

पंजाब में बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग पर उतरा।
पंजाब में बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग पर उतरा।
हिमाचल के ओल्ड मनाली में मंगलवार को पानी के तेज बहाव में घर नदी में समा गया।
हिमाचल के ओल्ड मनाली में मंगलवार को पानी के तेज बहाव में घर नदी में समा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई