प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे इस दौरान हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे। वहीं, अभिनेता सोनू सूद भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।
चण्डीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर जिले का दौरा करेंगे। पीएम गुरदासपुर के बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। पंजाब में हाल की बाढ़ ने 23 जिलों के करीब 1,900 से अधिक गांवों को प्रभावित किया है, जिसमें 43 लोगों की जान गई और 1.71 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई।
अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्यों में योगदान देने और प्रभावित लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। सोनू सूद ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का, और अजनाला जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा और वहां के हालात का जायजा लूंगा।









