best news portal development company in india

5 दिन से अस्पताल में भर्ती पंजाब सीएम मान की सेहत में सुधार; बीजेपी नेता सिरसा बोले- मान साहब बेचारे, उन्हें कुर्सी से हटाने का दबाव

SHARE:

चंडीगढ़।  पंजाब के सीएम भगवंत मान पिछले पांच दिन से मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें आज या कल तक छुट्टी मिल सकती है।

इस बीच, हरियाणा के सीएम नायब सैनी समेत कई सीनियर नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं, भाजपा नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि भगवंत मान को उनकी कुर्सी से हटाने के लिए दबाव बनाया गया था। उन्होंने कहा कि हम पंजाबी होने के नाते सीएम भगवंत मान के साथ खड़े हैं।

पंजाब में बाढ़ आई तो गुजरात भाग गए

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सिरसा ने कहा कि देखिए मान साहब बेचारे, उन्हें तो उनकी कुर्सी से हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल की तरफ से दबाव बनाया गया था। हम तो भगवंत मान के साथ खड़े हैं। उनको हटाना गलत था। इसी डर के मारे भगवंत मान अस्पताल में जाकर भर्ती हो जाते हैं।

हमें खुशी है कि कम से कम उनकी कुर्सी तो बची। अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मसलों में बोलने का क्या अधिकार है। आज यह दिल्ली से हारे तो पंजाब भाग गए। पंजाब में बाढ़ आई तो गुजरात भाग गए। यह आदमी तो भगौड़ा है। एक चुने हुए मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल क्यों हटाना चाहते हैं? क्यों उसके पीछे पड़े हुए हैं? उसका भविष्य पंजाब के लोग तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई