best news portal development company in india

PM मोदी पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर : PM के दौरे के बीच मंडी में नेरचौक मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

SHARE:

कुल्लू/चंबा/मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (9 सितंबर) पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। वे दिल्ली से विमान में पठानकोट एयरबेस पहुंचे, जिसके बाद हेलिकॉप्टर से हिमाचल के लिए रवाना हो गए। वह हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।

धमकी मिलने के बाद मंडी में नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खाली कराया गया है। - Dainik Bhaskar

धमकी मिलने के बाद मंडी में नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खाली कराया गया है।

दोपहर को प्रधानमंत्री धर्मशाला में आपदा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यहां उन्हें प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने PM के आने से पहले तैयारियों का जायजा लिया। शाम 4 बजे प्रधानमंत्री गुरदासपुर के टिब्बरी इलाके में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

उधर, PM के दौरे के बीच मंडी में नेरचौक मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीके वर्मा की ईमेल पर आई। अस्पताल खाली कराया गया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई