best news portal development company in india

पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया : 27 पिस्तौल, 470 कारतूस बरामद

SHARE:

फाजिल्का । पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर/फरीदकोट और एसएसओसी फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सक्रिय एक हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फाजिल्का क्षेत्र से दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को फाजिल्का के गांव मुहार जमशेर के नजदीक भारत-पाक सीमा के पास संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया गया, जिनकी पहचान मंगल सिंह मंगली निवासी तेजा रहेला गट्टी नं. 3 और गुरमीत सिंह निवासी गांव मुहार जमशेर थाना सदर फाजिल्का के रूप में हुई।
जांच से सामने आया है कि यह हथियार पाकिस्तान से एक विदेशी गिरोह द्वारा तस्करी कर पंजाब भेजे गए थे। इनका इस्तेमाल राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। गिरफ्तार आरोपी इन हथियारों को विभिन्न आपराधिक समूहों के ऑपरेटिव्स तक पहुंचाने वाले थे। पुलिस ने बताया कि विदेशी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। साथ ही हथियारों की सप्लाई चेन और पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई