best news portal development company in india

लुधियाना : रेलवे स्टेशन से बच्चे का अपहरण : काले सूट में साथी संग आई महिला; मां के पास से बच्चा उठाकर ले गई, घटना सीसीटीवी में कैद

SHARE:

लुधियाना।  पंजाब के लुधियाना में रेलवे स्टेशन से बच्चे को अगवा करके ले जाती महिला का वीडियो सामने आया है। काले रंग का सूट पहने महिला बच्चे को गोद में उठाकर ले जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में नजर आई है। 16 सितंबर रात सवा दो बजे महिला और उसके साथी ने अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया है।

महिला 16 सितंबर को रात करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन पर दाखिल हुई। इसके बाद वह बुकिंग खिड़की के आस-पास ही अपने साथी के साथ घूमती रही। रात करीब सवा 2 बजे उसने पास में ही सो रही महिला के बिस्तर से बच्चे को उठाया और साथी के साथ फरार हो गई।

राज सिंह जिसे किडनेपर महिला और उसका साथी उठाकर ले गए।
राज सिंह जिसे किडनेपर महिला और उसका साथी उठाकर ले गए।

थाना जीआरपी की जांच में अभी तक यह सामने आया है कि महिला और उसका साथी बच्चे को स्टेशन के बाहर बने शराब के ठेके की तरफ लेकर गए है। उसके बाद वह किसी ऑटो में बैठकर फरार हुए है। पुलिस इस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है।

पुलिस टीमें लगातार कर रही जांच- SHO पलविंदर सिंह

जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह के अनुसार देर रात 3 बजे तक पुलिस टीमें बच्चे को ढूंढने में लगी रही है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में जिला पुलिस की भी मदद ली जाएगी। महिला 16 सितंबर की रात सवा दो बजे बच्चे को गोद में उठाकर फरार होती सीसीटीवी कैमरों में नजर आई है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला

बच्चे की मां ने लालती देवी ने पुलिस को बताया कि वह गांव पलिया बुजुर्ग जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने दो बच्चे राज सिंह और संस्कार सिंह के साथ ट्रेन के जरिए 16 सितंबर की रात लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रात ज्यादा हो गई थी जिस कारण वह बुकिंग खिड़की के नजदीक खुले आसमान के नीचे बिस्तर लगाकर सो गई। उसके पास ही एक महिला और पुरुष भी सो रहे थे। जब वह जागी तो उसके पास से बच्चा गायब था। उसने स्टेशन परिसर और आस-पास बच्चे की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई