best news portal development company in india

नशे के काले कारोबार में सरकारी महिला टीचर : बेचती थी चिट्टा…पाकिस्तान से कनेक्शन

SHARE:

सरकारी स्कूल की महिला टीचर चिट्टा बेच रही थी। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथ महिला नशे के काले कारोबार में शामिल होकर काली कमाई कर रही थी। शिक्षा विभाग से मोटी तनख्वाह पाने वाली शिक्षिका कुलविंदर कौर को चिट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अमृतसर।   पंजाब के अमृतसर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों को पढ़ाने वाली महिला टीचर को चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 9 किलो हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर शहरी पुलिस ने छह तस्करों को नौ किलो हेरोइन की खेप के साथ पकड़ा है। जांच में सामने आया कि नशे की यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार भेजी थी। पकड़े गए तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका है। पकड़े गए आरोपियों में हनी निवासी छेहरटा, गुरप्रीत निवासी गांव थांदे, हरिंदर हिंद निवासी जंडियाला गुरु, परमजीत पारस, जसबीर कौर और कुलविंदर कौर शामिल है। आरोपी महिला कुलविंदर कौर सरकारी स्कूल की अध्यापिका है। सभी आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सबसे पहले थाना छेहरटा पुलिस ने आरोपी हनी को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस आरोपी से पूछताछ के आधार पर गुरप्रीत निवासी गांव थांदे को गिरफ्तार कर उससे 3 किलो हेरोइन बरामद की थी। आरोपी हनी से पूछताछ के आधार पर उसके एक अन्य साथी हरिंदर हिंद निवासी जंडियाला गुरु को गिरफ्तार कर 5 किलो हेरोइन बरामद की थी। जांच दौरान पता चला था कि इस पूरे नेटवर्क तस्कर गुरप्रीत सिंह ऑपरेट कर था। वह पाकिस्तान से खेप मंगवाता था। गुरप्रीत सिंह ने जांच दौरान अपनी दो महिला साथी जसबीर कौर और कुलविंदर कौर के बारे में खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर इनसे एक किलो हेरोइन बरामद की गई।

जांच दौरान पता चला कि पकड़े गए सभी आरोपी विदेश में बैठे कुख्यात अपराधी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी जट्ट के संपर्क में थे। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर अपना नेटवर्क चला रहे थे। उन्होंने बताया कि हैपी जट्ट के खिलाफ पहले भी 25 केस दर्ज हैं। महिलाओं का इस तरह के नशा कारोबार में शामिल होना गंभीर चिंता का विषय है। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग से भी बातचीत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई