best news portal development company in india

बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों

SHARE:

पंजाब में आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर दर्ज सरकारी काम में रुकावट डालने के मामले में दायर जमानत याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब सरकार की तरफ से अपना जवाब दाखिल किया गया। वहीं, अब इस मामले में 29 सितंबर को बहस होगी। इससे पहले मजीठिया ने जमानत के लिए अमृतसर जिला अदालत में एप्लिकेशन लगाई थी, लेकिन वह रिजेक्ट हो गई थी। दूसरी तरफ आज उनसे जेल में मिलने के लिए अमृतसर के ब्यास स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लो पहुंचे थे।

बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों। - Dainik Bhaskar

मजीठिया से मिलने पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों।

करीब 35 मिनट तक यह मुलाकात चली है। वह सुबह करीब 11 बजे जेल में अपनी कार से कड़ी सुरक्षा में पहुंचे थे। डेरा प्रमुख मजीठिया की पत्नी गनीव कौर की रिश्तेदारी में से हैं। हालांकि जैसे ही अनुयायियों को पता चला है कि डेरा प्रमुख आ रहे हैं, तो काफी संख्या में वहां पहुंच गए। उन्होंने सभी को नमस्कार किया। हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की है। इससे पहले उन्होंने रोपड़ में बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा किया। फिर एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस के घर पहुंचे।

10 लोगों की सूची में था नाम

जेल मैनुअल के तहत मजीठिया से कोई भी मुलाकात कर सकता है। पता चला है कि परिवार की तरफ से जिन करीब 10 लोगों की सूची जेल प्रशासन को सौंपी है। उसमें डेरा ब्यास प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों का नाम भी शामिल है। इससे मजीठिया की पत्नी गनीव कौर, बहन सांसद हरसिमरत कौर बादल मुलाकात कर चुकी है। उन्होंने जेल में पहुंचकर इस बार मजीठिया को राखी बांधी थी। हालांकि उससे पहले एक बार पहले भी मुलाकात के लिए गई थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई