best news portal development company in india

नई नवेली दुल्हन ने मायके आकर अपनी दी जान : सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा, लकड़ियों का इंतजाम…

SHARE:

नई नवेली दुल्हन ने मायके आकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा की लकड़ियों का इंतजाम कर लेना। कुछ देर बाद उसने फंदा लगा लिया। घटना लुधियाना के जगरांव की है।

जगरांव । पंजाब के लुधियाना के जगरांव में नवविवाहिता ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। नवविाहिता के हाथ से शादी का चूड़ा भी नहीं उतरा था। घटना जगराओं शहर के मोहल्ला सूद्दा की है। यहां नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान इशिका के तौर पर हुई है। इशिका के पिता पूर्ण कुमार की शहर में मशहूर दूध की डेयरी है। इशिका की शादी चार महीने पहले शास्त्री नगर के एक युवक से हुई थी, जो प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है।

सूत्रों के अनुसार, इशिका का अपने पति के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। एक महीने पहले वह ससुराल से अपने मायके घर आ गई थी। अभी वह मायके में ही रह रही थी।

इशिका ने मरने से पहले डाली थी स्टोरी

मंगलवार दोपहर इशिका ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें उसने साफ शब्दों में मरने की बात लिखते हुए पोस्ट किया कि आज शाम मेरे अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों का इंतजाम कर लेना। इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद उसने घर में सीढ़ियों की रेलिंग के साथ फंदा लगा लिया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल फोन

परिवार वालों ने इशिका को फंदे से लटका गेख शोर मचाया। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ परमिंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।

क्या कहती है पुलिस

एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि वे मृतका के मायके और शास्त्री नगर स्थित ससुराल, दोनों जगहों पर जांच कर रहे हैं। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है। परिवार के बयानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई