best news portal development company in india

नियमों का उल्लंघन करने पर  एक्साइज विभाग की कार्रवाई : जालंधर में हरियाणा समूह के ठेके सील : सहगल ग्रुप पर जुर्माना

SHARE:

 जालंधर। एक्साइज विभाग ने शराब कारोबारियों पर सख्ती दिखाते हुए जालंधर जोन में बड़ी कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने पर रामा मंडी और हरियाणा समूह के दर्जनों ठेकों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अमृतसर इलाके की 4 बारों का लाइसेंस भी एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रामा मंडी समूह के 23 ठेके 24 और 25 सितम्बर को बंद रखे जाएंगे। वहीं, होशियारपुर के हरियाणा समूह के 26 ठेके 24 से 26 सितम्बर तक सील किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि जालंधर के रामा मंडी समूह ने 16 सितम्बर को अमृतसर में 27 पेटियां शराब बेची थीं, जो नियमों का उल्लंघन था।

5 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया

इसी तरह होशियारपुर के हरियाणा समूह ने 10 सिंतबर को पठानकोट में 81 पेटियां शराब बेचीं। इन मामलों की जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए ठेकों को बंद करने का आदेश जारी किया। इसके अलावा अमृतसर की 4 बारों का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर एक्साइज ने सहगल समूह पर शराब की तस्करी के आरोप में 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था और उसके सभी ठेके एक दिन के लिए बंद करवाए गए थे। एक्साइज विभाग का कहना है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य नियमों का सख्ती से पालन करवाना और शराब कारोबार में अनुशासन बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई