best news portal development company in india

बठिंडा बम विस्फोट मामले के आरोपी गुरप्रीत सिंह व्हीलचेयर पर कोर्ट में पेश : घर पर ऑनलाइन विस्फोटक मंगवाया; ब्लास्ट में हुआ घायल, फिर रिमांड पर भेजा

SHARE:

बठिंडा । पंजाब के बठिंडा जिले की जीदा गांव में बम विस्फोट मामले के आरोपी गुरप्रीत सिंह को आज व्हीलचेयर पर कोर्ट में पेश किया गया। 19 साल का आरोपी गुरप्रीत सिंह पर ऑनलाइन विस्फोटक मंगवाने का आरोप है। उसने इन विस्फोटकों को अपने घर में रखा था। इससे घर में दो धमाके हुए। इन धमाकों में गुरप्रीत और उसके पिता जगतार सिंह घायल हो गए थे।

सात दिन के रिमांड पर था आरोपी

DSP (पुलिस उपाधीक्षक) खुशप्रीत सिंह ने बताया कि पिछली 7 दिन की रिमांड में पूछताछ के दौरान गुरप्रीत सिंह से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस पूरे मामले की जांच में बठिंडा जिला पुलिस के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सेना भी शामिल हैं। इससे पहले अरोपी गुरप्रीत सिंह से कठुआ और जम्मू पुलिस की टीम भी पूछताछ कर चुकी है।

मोबाइल में मिला जम्मू का टिकट

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह के मोबाइल में कठुआ और जम्मू का टिकट मिला है। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर फिर से भेज दिया है। पुलिस अब अगले 5 दिनों में गुरप्रीत सिंह से बम विस्फोट मामले की और गहराई से जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई