best news portal development company in india

एशिया कप टूर्नामेंट की  जीत के बाद क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के घर जश्न का माहाैल, मां-बहन बोलीं-हम सब बहुत खुश हैं

SHARE:

अभिषेक की बहन कोमल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मेरे भाई अभिषेक ने एशिया कप टूर्नामेंट जीत लिया है। हम ट्रॉफी घर ले आए हैं और हम सब बहुत खुश हैं। मैं अपनी शादी से पहले अपने भाई से यह तोहफा चाहती थी।

चंडीगढ़। एशिया कप फाइनल में भारत के पाकिस्तान को हराने के बाद से पूरे देश में जश्न का माहाैल है। अमृतसर में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की मां मंजू शर्मा ने कहा कि घर में सब बहुत खुश हैं। लोग हमें बधाई दे रहे हैं। मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है। यह पूरे देश के लिए है। मेरा बेटा बहुत अच्छा खेल रहा है और पूरी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

अभिषेक की बहन कोमल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मेरे भाई अभिषेक ने एशिया कप टूर्नामेंट जीत लिया है। हम ट्रॉफी घर ले आए हैं और हम सब बहुत खुश हैं। मैं अपनी शादी से पहले अपने भाई से यह तोहफा चाहती थी। मुझे अंदर से पता था कि भारत यह मैच जीतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई