best news portal development company in india

पंजाब और चंडीगढ़ में दशहरा का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया : पंजाब के अलग जिलों में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए; लुधियाना में चीफ गेस्ट बाल-बाल बचे

SHARE:

चंडीगढ़ । पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आज (2 अक्टूबर) को दशहरा मनाया गया। लुधियाना में सबसे बड़ा 121 फीट ऊंचा रावण जलाया गया। लुधियाना के उपकार नगर में पुतले को आग लगाते ही तेज धमाके हुए, जिससे चीफ गेस्ट बाबा मीना शाह बाल-बाल बच गए। इसी इलाके में लोग जली हुई लकड़ी उठाने के लिए दौड़ पड़े। एक पुतले ने रावण की आवाज निकालकर दर्शकों को चौंका दिया। अमृतसर के वेरका इलाके में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए गए। वहीं दुर्ग्याणा मंदिर के पास रावण दहन देखने पहुंचे लोग फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए, जिससे अफरा तफरी मच गई।
चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में रावण दहन की तस्वीरें.. - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में रावण दहन की तस्वीरें..

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 और 46 में भव्य रावण दहन हुआ, लेकिन सेक्टर 30 में एक शरारती तत्व ने तय समय से पहले ही पुतले को आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोहाली में भी रावण दहन के बाद जबरदस्त आतिशबाजी देखने को मिली।

जालंधर में मौसम ने रावण दहन में खलल डाला। तेज बारिश और हवाओं के कारण दो पुतले टूट गए और एक नीचे गिर गया। इसके बावजूद साईं दास स्कूल में 100 फीट का पुतना दहन किया गया। इसी जिले के रायपुर रसूलपुर गांव में यूट्यूबर रोजर संधू द्वारा औरंगजेब का पुतला जलाने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर पुतला जब्त कर लिया और रोजर को नजरबंद कर दिया।

शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रावण दहन किया। वहीं, कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में उस समय विवाद हो गया जब एक तहसीलदार जूते पहनकर मंच पर पहुंच गया, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई।

लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में जलता 121 फीट का रावण।
लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में जलता 121 फीट का रावण।
लुधियाना के उपकार नगर में चीफ गेस्ट बाबा मीना शाह बाल-बाल बचे।
लुधियाना के उपकार नगर में चीफ गेस्ट बाबा मीना शाह बाल-बाल बचे।
अमृतसर के दशहरा ग्राउंड में रावण दहन किया गया।
अमृतसर के दशहरा ग्राउंड में रावण दहन किया गया।
जालंधर में भी रावण का दहन किया गया।
जालंधर में भी रावण का दहन किया गया।
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में रावण का पुतला जलाया गया।
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में रावण का पुतला जलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई