best news portal development company in india

जालंधर में ‘जय श्रीराम’ के नारे पर बवाल : हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हंगामा; हिंदू पक्ष का BMC चौक पर जाम 

SHARE:

जालंधर।  स्कूटी सवार ने कहा कि मुस्लिम युवक ने उसकी चाबी छीनी थी। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष एक-दूसरे के सामने नारे लगाने लगे। माहौल बिगड़ने के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई। पंजाब के जालंधर में प्रेस क्लब चौक पर शुक्रवार शाम हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हंगामा हो गया। इसकी शुरुआत तब हुई, जब ‘आई लव मोहम्मद’ के विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष मेमोरंडम लेकर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस जा रहे थे।

स्कूटी सवार ने कहा कि मुस्लिम युवक ने उसकी चाबी छीनी थी। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष एक-दूसरे के सामने नारे लगाने लगे। माहौल बिगड़ने के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई। - Dainik Bhaskar

मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि इस दौरान एक स्कूटी सवार ने जानबूझकर उन्हें उकसाने के लिए नारा लगाना शुरू कर दिया। वहीं, हिंदू पक्ष का आरोप है कि जय श्री राम बोलने पर स्कूटी सवार से स्कूटी की चाबी छीन ली गई। उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने इकट्‌ठा होकर उसे बचाया। शहर के व्यस्त चौराहे पर हंगामे के बाद भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। हिंदू पक्ष ने जय श्रीराम तो मुस्लिम पक्ष ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए।

जिसके साथ मारपीट हुई, उस व्यक्ति का नाम योगेश है। उसने बताया कि जैसे ही उसने नारा लगाया तो उसे घेर लिया गया। उसे कहा गया कि वह अल्लाह हू अकबर का नारा लगाए वर्ना उसे मार देंगे। उसने मना किया तो उसकी चाबी छीन ली गई। उसे पकड़कर झिंझोड़ा गया। उसे मारने के लिए जूते उतारे गए।

वहीं मुस्लिम पक्ष से आल इंडिया उलेमा के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने बताया कि वे देश में मुस्लिमों से हो रहे भेदभाव के खिलाफ कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोप झूठे हैं और हिंदू व्यक्ति की छीनी गई स्कूटी की चाबी वापस करवा दी गई है। मुस्लिम पक्ष के लोग मौके से जा चुके हैं।

वहीं हिंदू पक्ष के लोगों ने भाजपा के साथ मिलकर पहले प्रेस क्लब चौक और अब BMC चौक पर जाम लगा दिया है। इस दौरान वह जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। माहौल बिगड़ते देख एहतियात के तौर पर चौक पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। DCP नरेश डोगरा और ACP संदीप शर्मा की अगुआई में भारी पुलिस टीमें तैनात हैं।

प्रेस क्लब चौक पर मुस्लिम पक्ष के लोग हिंदु पक्ष के सामने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे।
प्रेस क्लब चौक पर मुस्लिम पक्ष के लोग हिंदु पक्ष के सामने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे।
जय श्रीराम का नारा लगाने के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने स्कूटी सवार को घेर लिया।
जय श्रीराम का नारा लगाने के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने स्कूटी सवार को घेर लिया।
मुस्लिम पक्ष के लोगों की स्कूटी सवार से जमकर बहस हुई।
मुस्लिम पक्ष के लोगों की स्कूटी सवार से जमकर बहस हुई।
मौके पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।
मौके पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।
इस दौरान मुस्लिम पक्ष के नेताओं ने भी बीचबचाव करने की कोशिश की।
इस दौरान मुस्लिम पक्ष के नेताओं ने भी बीचबचाव करने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई