गनीमत रही कि इसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिले पर पहुंची पुलिस और भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के सदस्यों ने पंडाल को ठीक करवाया। मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के बाद बीबीएमबी मैनेजमेंट ने भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट शनिवार को दो-दो फीट तक खोल दिए थे। बांध से करीब सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इसके अलावा पौंग बांध के स्पिलवे से भी शनिवार को 7422 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह फैसला भी माैसम विभाग की आगामी कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लिया गया है। मौसम विभाग ने 5-6 अक्टूबर को ऑरेंज और 7 अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के अलर्ट के चलते ही बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके। पानी छोड़ने के बाद बांध का जलस्तर 1388.27 फीट रहा जोकि खतरे के निशान से 01.73 फीट नीचे है।








