best news portal development company in india

होशियारपुर के नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे 2 युवकों की मौत : रास्ते में वाहन ने मारी टक्कर

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में भोगपुर के पास गांव सिंहपुर में शनिवार देर रात संदिग्ध हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। यह घटना गांव सिंहपुर शराब के ठेके के सामने हुई। जानकारी के मुताबिक 3 युवक शनिवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिंहपुर स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे थे।

ठेके पर काम करने वाले युवक से उनका परिचित था। तीनों युवक पहले से नशे में थे और ठेके के बाहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले पर थाना भोगपुर के SHO कुलबीर सिंह ने बताया कि दोनों की मौत शनिवार देर रात करीब 1.30 बजे हुई। अस्पताल जाने के बजाय युवक रास्ते में ही रुक गए, जहां ज्यादा खून बहने से दोनों की मौत हो गई। मामले में आज (6 अक्टूबर) एफआईआर की गई है।

अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों ने जब दो युवकों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा, तो उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल काला बकरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गुरसेवक सिंह (35) निवासी कोटली, होशियारपुर, और नवदीप सिंह (30) निवासी काला संघियां, कपूरथला के रूप में हुई है। दोनों पहले नशा छुड़ाओ केंद्र बुल्लोवाल (होशियारपुर) में दाखिल थे और वहीं इनकी जान-पहचान ठेके पर काम करने वाला युवक सुखबीर सिंह से हुई थी।

शाका बाइक छोड़कर मौके से हुआ फरार-सुखबीर

सुखबीर ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक 3 अक्तूबर को नशा छुड़ाओ केंद्र से भाग गए थे और शनिवार देर रात उसके पास ठेके पर आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नींद आ रही है और वो वहीं बैठकर सो गए। सुखबीर ने बताया कि जब मैंने उन्हें उठाया तो दोनों नहीं उठे, ये देखकर उनका तीसरा साथी जगजीत सिंह उर्फ शाका मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया।

भोगपुर पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने सुखबीर सिंह को पूछताछ के लिए जालंधर लाया, जहां उसने बताया कि तीनों युवक भोगपुर की तरफ जाते समय किसी अज्ञात वाहन से टकरा गए थे। उसी दौरान दो युवक घायल हो गए थे, और अधिक नशा करने की वजह से उनकी हालत और बिगड़ गई।

फरार युवक की तलाश जारी

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मौतें सड़क हादसे से हुईं या नशे के असर से, क्योंकि एक मृतक की जेब से सिरिंज भी बरामद हुई है। फिलहाल थाना भोगपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार युवक जगजीत सिंह उर्फ शाका की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई