best news portal development company in india

अचानक ब्रेक लगने से सरिया भरे ट्रक के नीचे घुसी कार : रॉड आर-पार होने से 2 युवकों की मौत और 3 जख्मी

SHARE:

 जालंधर। पंजाब में जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5 बजे करतारपुर और दयालपुर के बीच हुआ, जब अमृतसर जा रही एक बलेनो कार आगे चल रहे सरीए से भरे ट्रक के नीचे जा घुसी।

ट्रक से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार की फोटो। - Dainik Bhaskar

ट्रक से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार की फोटो।

हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों के शरीर सरिए से आर-पार हो गए। मौके पर ही चांद (22) पुत्र अनिल कुमार और निखिल शर्मा (21) पुत्र सुदेश शर्मा की मौत हो गई। दोनों अमृतसर के रहने वाले थे।

वहीं, शुभम, कोहली और रुद्रा, तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इनमें से एक को अमृतसर अस्पताल और दो को जालंधर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद कार में फंसा हुआ युवकों का शव।
हादसे के बाद कार में फंसा हुआ युवकों का शव।

 

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ था हादसा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर धुंध और ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मौके पर खड़ा ट्रक।
मौके पर खड़ा ट्रक।

कार की पिछली सीट पर बैठे तीनों युवक जख्मी

तीन अन्य युवक जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वो कार के पीछे की सीटों पर बैठे थे। दुर्घटना के समय कार नंबर HR-14-T-1034 और ट्रक का नंबर PB-13-V-7311 की टक्कर हुई। परिजनों के मुताबिक ट्रक मंडी गोबिंदगढ़ से अमृतसर की ओर जा रहा था और ड्राइवर की पहचान मंजीत सिंह के तौर पर की गई है, जो मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।

 

वाल्मीकि आश्रम में माथा टेकने आए थे युवक

परिजन और एक मित्र रुद्र ने बताया कि वे जालंधर के शक्ति नगर स्थित वाल्मीकि चौक आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। रुद्र ने हादसे के बाद फोन कर बताया कि चांद और निखिल के शरीर से सरिया आर-पार हो गया, दृश्य बहुत भयानक था और परिजन मौके पर पहुंचकर हक्का-बक्का रह गए।

पुलिस ने परिजनों के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक ड्राइवर की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। अधिकारी वजह की तह तक पहुंचने के लिए हाईवे के सीसीटीवी व अन्य सुराग शीघ्र खंगालने का कहना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई