best news portal development company in india

जालंधर में पटाखा मार्केट लगवाने में देरी होने के चलते पटाखा विक्रेता पहुंचे हाईकोर्ट, 13 अक्तूबर को सुनवाई

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पटाखा मार्केट लगवाने में देरी होने के चलते कारोबारियों एक ग्रुप ने कोर्ट का रुख दिया है। दीपावली से पहले पटाखा कारोबार को लेकर शहर के व्यापारियों का एक समूह हाईकोर्ट पहुंच गया है। पटाखा विक्रेताओं ने दायर याचिका में मांग की है कि शहर के सभी पटाखा विक्रेताओं को समान रूप से लाइसेंस जारी किए जाएं ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो। ये याचिका गुरुवार को दायर की गई।

साथ ही उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को चाहिए कि पटाखा मार्केट एक से अधिक स्थानों पर भी स्थापित की जाए, बशर्ते कि वहां उचित जगह और सुरक्षा प्रबंध उपलब्ध हों। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि पहले पटाखा मार्केट बर्ल्टन पार्क में लगती थी, जहां लगभग 60 एकड़ जमीन है।

8 एकड़ में निर्धारित हुई थी पटाखा मार्केट

उस समय 8 एकड़ क्षेत्र मार्केट के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन भीड़ और पार्किंग की समस्या के कारण यातायात पर असर पड़ता था। इसलिए उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया है कि नई जगह तय करते समय दुकानों की जगह, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पठानकोट चौक के पास लग सकती मार्केट

वहीं, जालंधर प्रशासन की ओर से अभी तक पटाखा मार्केट को लेकर कोई स्पष्ट स्थान चिह्नित नहीं किया गया है। हालांकि, चर्चा है कि इस बार पटाखा मार्केट पठानकोट चौक के पास सर्कस ग्राउंड में लगाई जा सकती है। इस मामले में हाईकोर्ट में अब 13 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई