best news portal development company in india

घुम्मन के दोस्त का आरोप है-अस्पताल में बॉडी नीली पड़ गई थी:डॉक्टरों ने लापरवाही बरती, मंत्री बोले- जांच होगी; जालंधर में आज अंतिम संस्कार

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में आज शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है।

घुम्मन के इलाज को लेकर दोस्तों और डॉक्टरों के बीच बहस हुई। - Dainik Bhaskar

घुम्मन के इलाज को लेकर दोस्तों और डॉक्टरों के बीच बहस हुई।

जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी। उस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा और फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस या परिवार की तरफ से फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

घर में रखी घुम्मन की डेडबॉडी और पास में खड़े लोग।
घर में रखी घुम्मन की डेडबॉडी और पास में खड़े लोग।

 

एक्सरसाइज के वक्त नस दब गई थी

वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भतीजे ने कहा- ताया का डोला बंप कर रहा था

वरिंदर घुम्मन के भतीजे हरमनजीत सिंह ने बताया था कि ताया का डोला बंप कर रहा था, इसलिए वह मसल्स का ऑपरेशन करवाने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। साथ ही, उनके मैनेजर यादविंदर सिंह, जो उस समय दुबई में थे, ने कहा था कि वरिंदर पिछले कुछ समय से दर्द की शिकायत कर रहे थे और हाल ही में भी उन्होंने दर्द के बारे में बताया था।

मंत्री बोले- जांच करवाई जाएगी

घुम्मन के घर शोक जताने पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने CM भगवंत मान से भी इस संबंध में बात की है।

घुम्मन के परिजनों से मिलते रिश्तेदार।
घुम्मन के परिजनों से मिलते रिश्तेदार।

गुरदासपुर के तलवंडी में जन्म, फिर जालंधर आ गए घुम्मन की उम्र करीब 43 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। 200 हजार में वह जालंधर आए थे। इसके बाद लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे।

बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के परिजन विलाप करते हुए।
बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के परिजन विलाप करते हुए।

माता-भाई की मौत हो चुकी, 3 बच्चे

घुम्मन की माता की मौत हो चुकी है। वहीं भाई की मार्च 2010 में डेथ हुई थी। परिवार में दादी, पिता, पत्नी और 3 बच्चे हैं। बेटी बड़ी है, जबकि बेटे छोटे हैं।

बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके घर पर लोग जुटना शुरू हो गए थे।
बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके घर पर लोग जुटना शुरू हो गए थे।

सोशल मीडिया पर लिखा था- किस्मत पर किसी का जोर नहीं

उन्होंने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई