best news portal development company in india

जालंधर में सरेआम दो पक्षों में झगड़ा ; चले लात-घूसे, कार सवार के कपड़े फाड़े, बुजुर्ग की पगड़ी उतरी

SHARE:

जालंधर।  पंजाब के जालंधर में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जालंधर के प्रीत नगर इलाके में स्कूटी सवार के साइड न देने को लेकर हंगामा हो गया। मामूली बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे व थप्पड़ चले। दरअसल गली नंबर 2 में कार सवार व स्कूटी सवार की साइड देने को लेकर मामूली बहस हो गई। इसके बाद स्कूटी सवार को कार चालक ने देखकर चलने को कहा तो दोनों आपस में उलझ गए। इसके बाद कार चालक गाड़ी से उतर कर स्कूटी चालक से तू-तू मैं-मैं करने लगा।

मामला बढ़ा तो स्कूटी सवार बुजुर्ग के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उनकी कार सवार के साथ हाथापाई हो गई। इसी बीच कार चालक की टी शर्ट फट गई तो उसने भी अपने लोग बुला लिए। कार चालक के समर्थकों ने आते ही गाली गलौच करना शुरू कर दिया और फिर दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ लात-घूसे बरसाए। इस दौरान बुजुर्ग की पगड़ी हवा में उछल गई, लेकिन इसकी भी परवाह न करते हुए दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात व घूसे बरसाते रहे। जानकारी के अनुसार झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष लाडोवाली रोड के ही रहने वाले हैं।

स्थानीय लोगों का कहना था कि कार चालक गली से निकल रहा था। इस दौरान कार की साइड दूसरे पक्ष के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को लग गई। इसके बाद कार चालक ने स्कूटी मालिक को सॉरी कह दिया। इस बीच स्कूटी मालिक का बेटा बाहर आ गया व कार चालक से बहस हो गई। बहस हाथापाई तक पहुंच गई और कार चालक की टीशर्ट फट गई। इसके बाद उसने भी अपने लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में 10 मिनट तक जमकर बहस हुई और मारपीट भी हुई। लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को स्थानीय लोगों ने शांत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई